महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-63 स्थित डी पार्क में चैलेंजर्स ग्रुप की ओर से बृहस्पतिवार को
जागरण संवाददाता, नोएडा:
सेक्टर-63 स्थित डी पार्क में चैलेंजर्स ग्रुप की ओर से बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शीर्षक डरे नहीं, सहे नहीं था। ग्रुप सदस्य मीतू नागर ने नारी श्रृंगार में प्रयोग जैसे पिन, सेफ्टी पिन, पेन, किताब आदि चीजों का आत्मरक्षा में इस्तेमाल कर अपने बचाव के लिए वहां मौजूद युवतियों और महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि आज के समय में महिला सुरक्षा व सम्मान के महत्व को समझते हुए समय-समय पर ऐसी कार्यशाला आयोजित होती रहनी चाहिए। कार्यशाला में मौजूद बालिकाओं व महिलाओं को दिन प्रतिदिन बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 1090, 112, 1098 आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान रोशनी कुमारी, गीतिका आर्या, अपूर्वा, कोमल, लक्ष्मी आदि सदस्य मौजूद रहे।