ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाएं परखी, किया सम्मानित

ओखला पक्षी विहार स्थित सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को मुख्य वन संरक्षक एनके जानू ने वन विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:46 PM (IST)
ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाएं परखी, किया सम्मानित
ओखला पक्षी विहार की व्यवस्थाएं परखी, किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, नोएडा : ओखला पक्षी विहार स्थित सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को मुख्य वन संरक्षक एनके जानू ने वन विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वन विभाग द्वारा जुलाई में कराए गए पौधारोपण व आगामी तीन वर्षों के पौधारोपण को लेकर समीक्षा की। वहीं ओखला पक्षी विहार में पर्यटकों के लिए मौजूद मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। यहां सुविधाएं बेहतर बनाने के आदेश दिए।

इस दौरान उत्तर प्रदेश में एक दिन में (एक घंटे में) विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाया गया था। इस रिकार्ड में गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के आठ जनपदों ने हिस्सा लिया था। 28 जुलाई को प्रात 10 बजे से 11 बजे तक वन विभाग के कर्मचारियों ने सेक्टर-20 यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण की भूमि पर गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड के मानकों के अनुसार 30 प्रजातियों के 360 पौधों का रोपण किया था। लक्ष्य की सफलता पर मुख्य वन संरक्षक ने पौधरोपण करने वाले वन विभाग के सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अरविद मिश्रा, किताब सिंह, देवेंद्र सिवाच, सिकंद्राबाद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी