ऑनलाइन बोली की संपत्ति पर आधार राशि पर स्टांप

जागरण संवाददाता नोएडा रजिस्ट्री विभाग की ओर से अब ऑनलाइन ऑक्शन के तहत लगने वाली अंतिम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:46 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 12:46 AM (IST)
ऑनलाइन बोली की संपत्ति पर आधार राशि पर स्टांप
ऑनलाइन बोली की संपत्ति पर आधार राशि पर स्टांप

जागरण संवाददाता, नोएडा : रजिस्ट्री विभाग की ओर से अब ऑनलाइन ऑक्शन के तहत लगने वाली अंतिम बोली पर ही स्टांप ड्यूटी लगाई जाएगी। अब तक बोली की आधार राशि पर स्टांप ड्यूटी लगती थी। इसको लेकर शासन की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। स्टांप विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों हाई कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के बाद दिशा-निर्देश जारी हुए। अब तक बैंक, जिला प्रशासन, प्राधिकरणों जैसी संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक सूचना के बाद संपत्तियों पर लगने वाले ई-ऑक्शन में आधार राशि पर स्टांप ड्यूटी लगती थी। नए निर्देश के तहत बोली लगने के बाद जिस राशि पर आवंटित हुई संपत्ति का प्रमाणपत्र संस्थाओं की ओर से जारी होता है, उस राशि पर स्टांप ड्यूटी लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी