सपा ने किया जनसंवाद चौपाल का आयोजन

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में खैरपुर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:07 PM (IST)
सपा ने किया जनसंवाद चौपाल का आयोजन
सपा ने किया जनसंवाद चौपाल का आयोजन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान के नेतृत्व में खैरपुर गांव में जन संवाद का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे लोगों को सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों व भाजपा सरकार की नाकामी के बारे में बताया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भाटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने खैरपुर गांव निवासी हिमांशु मुखिया एवं जलालपुर गांव निवासी सोनू चौधरी को जिला उपाध्यक्ष और सुंदर गौतम को ब्लाक अध्यक्ष नामित किया।

इस अवसर पर इंदर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान के हितों के लिए कार्य किया है। वरिष्ठ नेता सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा ने देश के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक नागर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, बीर सिंह यादव, जगबीर नंबरदार, उपदेश नागर, अक्षय चौधरी, विकास, शैलेंद्र भाटी, सोनू चौधरी, विकास तौंगड़, कृष्णा चौहान, हैप्पी पंडित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी