प्रदेश सरकार पर बरसे सपा नेता जावेद आब्दी

जागरण संवाददाता नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी और सपा नेता अयूब अंसा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:43 PM (IST)
प्रदेश सरकार पर बरसे सपा नेता जावेद आब्दी
प्रदेश सरकार पर बरसे सपा नेता जावेद आब्दी

जागरण संवाददाता, नोएडा :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी और सपा नेता अयूब अंसारी रविवार को नोएडा पहुंचे। नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी महानगर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जावेद आब्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही माह बचे है। इसलिए कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। घर-घर जाकर सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाए। भाजपा सरकार का जाना तय है। अयूब अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल जुमलों वाली है। विकास नाम की कोई चीज नहीं है। न ही बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि प्रदेश सरकार में किसान, बेरोजगार, महिलाएं और बहन बेटियां अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। सरकार ने सभी के साथ धोखा किया है। वहीं सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि लोग कोरोना महामारी से ठीक ढंग से उबर भी नहीं पाए हैं कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कार्यक्रम का आयोजन सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग और लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजीम अली जैदी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सपा महानगर महासचिव शंभु प्रसाद पोखरियाल, सपा महानगर उपाध्यक्ष शकील सैफी, प्रवक्ता गौरव कुमार, मोहम्मद नौशाद, मुमताज आलम, रेशपाल अवाना, विकास यादव, लखन यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी