कुछ देर हुई बरसात से मिली हल्की राहत

बरसात न होने से पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का कहर जारी था। उमस भी खूब थी। बृहस्पतिवार की सुबह भी उमसभरी गर्मी के साथ हुई। हालांकि आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद आसमान पर काले बदरा छाने शुरू हुए। तीन बजे के बाद से जोरदार बारिश शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:15 PM (IST)
कुछ देर हुई बरसात से मिली हल्की राहत
कुछ देर हुई बरसात से मिली हल्की राहत

जासं, ग्रेटर नोएडा : पिछले कुछ दिनों से बरसात न होने से उमस चरम पर थी। बृहस्पतिवार भी सुबह से ही गर्मी व उमस से लोग काफी परेशान दिखे। बादलों व सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम खराब होना शुरू हुआ। इसके बाद करीब 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इससे कुछ देर तक उमस से राहत मिली, लेकिन शाम तक फिर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।

बरसात न होने से पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी का कहर जारी था। उमस भी खूब थी। बृहस्पतिवार की सुबह भी उमसभरी गर्मी के साथ हुई। हालांकि, आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद आसमान पर काले बदरा छाने शुरू हुए। तीन बजे के बाद से जोरदार बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और उमसभरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम होते-होते उमस ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी