बसपा को झटका, राम शरण व संजीव त्यागी ने छोड़ी पार्टी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद गौतमबुद्ध नगर में पार्टी को त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:47 PM (IST)
बसपा को झटका, राम शरण व संजीव त्यागी ने छोड़ी पार्टी
बसपा को झटका, राम शरण व संजीव त्यागी ने छोड़ी पार्टी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद गौतमबुद्ध नगर में पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। लगभग तीन दशक से पार्टी से जुड़े दो मजबूत स्तंभ राम शरण नागर व संजीव त्यागी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आरोप लगाया है कि पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित बादलपुर मायावती का पैतृक गांव है। जिले में पार्टी का अच्छा वजूद रहा है। पूर्व में सुरेंद्र नागर बसपा के टिकट पर गौतमबुद्ध नगर सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। जेवर विधानसभा सीट से वेदराम भाटी तीन बार व दादरी विधानसभा सीट से सतवीर गुर्जर दो बार विधायक रह चुके हैं। सुरेंद्र नागर व वेदराम भाटी बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। दोनों नेताओं के जाने के बाद जिले में पार्टी को काफी नुकसान हुआ था। राम शरण

1995 व संजीव त्यागी 1997 से पार्टी से जुड़े थे। राम शरण पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर के साले हैं। संजीव त्यागी को भी उनका बहुत करीबी माना जाता है। दोनों लोग पार्टी के बहुत ही मजबूत कार्यकर्ता थे। संजीव त्यागी व राम शरण का कहना है कि जब से समसुद्दीन राइन को जिम्मेदारी दी गई है तब से समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई बात पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तक नहीं पहुंचती है। वह अपने स्वार्थ को साधने में लगे हैं। यह भी आरोप लगाया है कि चुनाव में समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन पार्टी प्रत्याशी के रूप में नहीं किया जाता है। दोनों नेताओं ने त्याग पत्र की सूचना पार्टी कार्यालय भेज दी है।

chat bot
आपका साथी