यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए मिलीं छह गाड़ियां

संवाद सहयोगी दनकौर नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण से पहले कमिश्नरेट पुलिस व प्राधिकरण मिलकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 08:01 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए मिलीं छह गाड़ियां
यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए मिलीं छह गाड़ियां

संवाद सहयोगी, दनकौर: नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण से पहले कमिश्नरेट पुलिस व प्राधिकरण मिलकर यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा चाक-चौबंद करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से बढ़ते यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह पेट्रोलिंग गाड़ियां यमुना प्राधिकरण की तरफ से पुलिस को दी गई हैं। जेवर, दनकौर व रबूपुरा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में हाइवे पेट्रोलिग वाहन पर लगाई जाएगी। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह, अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को हाइवे पर रवाना किया है।

दरअसल, जिले में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद क्षेत्र में पनप रहे अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस को पूर्ण संसाधनों से लैस किया जा रहा है। आने वाले दिनों में जेवर में बनने वाले नोएडा एयरपोर्ट व उसके आसपास बसने वाले लोगों, यात्रियों, उद्यमियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दनकौर, रबूपुरा व जेवर क्षेत्र में विभिन्न साइटों पर निर्माण कार्य जोरों पर है। इन साइटों पर सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यरत हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी गश्त बढ़ा दी गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्रत्येक वर्ष कोहरे के चलते हादसों की संख्या बढ़ जाती है। अपराधी भी सक्रिय हो जाते हैं। इन सब समस्या से निपटने के उद्देश्य से ये छह नई गाड़ियों का संचालन हाइवे पर शुरू किया गया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि यमुना क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होनी है। ऐसे में हाइवे के लिए शुरू किए गए छह नए वाहन क्षेत्र की आवश्यकताओं और सड़कों पर किसी भी प्रकार की आपातकालीन सेवाओं में मदद करेंगे।

chat bot
आपका साथी