तीन साल के इंतजार के बाद तय हुआ था विवाह, 2 दिन में छिन गई खुशिया

संवाद सहयोगी रबूपुरा रामपुर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे छह लोगों की मौत के बाद गाव में शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया। मौत से पूरे गाव में हाहाकार मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद धीरज ने शादी के लिए हामी भरी थी। अब अचानक शादी के दो दिन बाद ही नवविवाहित जोड़े की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:57 PM (IST)
तीन साल के इंतजार के बाद तय हुआ था विवाह, 2 दिन में छिन गई खुशिया
तीन साल के इंतजार के बाद तय हुआ था विवाह, 2 दिन में छिन गई खुशिया

संवाद सहयोगी, रबूपुरा : रामपुर सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे छह लोगों की मौत के बाद गाव में शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया। मौत से पूरे गाव में हाहाकार मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल के लंबे इंतजार के बाद धीरज ने शादी के लिए हामी भरी थी। अब अचानक शादी के दो दिन बाद ही नवविवाहित जोड़े की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। दुल्हन के जोड़े में बहू का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के सामने रविवार को शव पहुंचेगा।

क्षेत्र के गाव आछेपुर निवासी सतवीर के बेटे धीरज 24 की बारात बृहस्पतिवार को बहराइच जनपद के गाव चहलहारी गई थी। बारात में दो गाड़ियों में सवार होकर कुल 10 लोग गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद शनिवार को दुल्हन को लेकर सभी लोग वापस गाव लौट रहे थे, तभी डीसीएम ने इको कार को टक्कर मार दी। इसमें 24 वर्षीय धीरज, 14 वर्षीय बबलू, 50 वर्षीय लाली, 24 वर्षीय भीम प्रताप इको का ड्राइवर 25 वर्षीय राहुल व दुल्हन की मौत हो गई। जैसे ही दुर्घटना की सूचना गाव पहुंची, परिवार में हाहाकार मच गया। सतवीर के तीन बेटे हैं। इनमें धीरज सबसे बड़ा था। उससे छोटा 18 वर्षीय जीतू व 11 वर्षीय ललित हैं। सतवीर के भाई शीशपाल का 12 वर्षीय इकलौता बेटा भी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। गाव में नई बहू आने की खुशी दो दिन में ही गम में तब्दील हो गई। धीरज के घर पहुंच कर लोग घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। गाव की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी