पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जासं ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी में निवासियों ने पौधा रोपण को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:05 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जासं, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी में निवासियों ने पौधा रोपण को अभियान चलाया। पौधारोपण को चले अभियान में सोसायटी की महिलाओं व बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निवासियों ने सोसायटी के आसपास न केवल पौधे रोपित किए बल्कि सोसायटी के आसपास सफाई को अभियान भी चलाया। पौधे रोपित करने के बाद निवासियों ने पौधे गोद लेकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया। पौधे रोपित करने के दौरान निवासियों ने जेसीबी मंगाकर ग्रीन बेल्ट को समतल किया। भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए पौधे रोपित करने के दौरान पर्याप्त खाद की व्यवस्था की। निवासियों ने आम, नीम, जामुन, पीपल, पापड़ी समेत दर्जनों प्रजाति के पौधे रोपित किए।

chat bot
आपका साथी