यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम अटल बिहारी बाजपेयी करने की तैयारी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:19 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम अटल बिहारी बाजपेयी करने की तैयारी
यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम अटल बिहारी बाजपेयी करने की तैयारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :

यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी करने की चर्चा जोरों पर चल रही है। अटकलें तो यहां तक लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर सकते हैं। मंगलवार को जेवर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ही यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम बदलने की चर्चा राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारे में शुरू हो गई थी। हालांकि अधिकारियों ने इस बात से इन्कार किया है।

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165.5 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे देश का तीसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। वर्ष 2003 में इस परियोजना को शुरुआत करने की तैयारी थी, हालांकि सरकार बदलने और परियोजना की लागत अधिक होने के कारण ये परवान नहीं चढ़ सकी, तब इसका नाम ताज एक्सप्रेस-वे रखा गया। 2007 में बसपा सरकार ने इसे परियोजना को शुरू कराया। 2008 में ताज एक्सप्रेस-वे से नाम बदलकर यमुना एक्सप्रेस-वे रख दिया। हालांकि इसकी औपचारिक शुरुआत 2012 में समाजवादी पार्टी सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने की, लेकिन नाम नहीं बदला गया। अब 13 साल बाद अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि एक्सप्रेस-वे का नाम फिर बदला जा रहा है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सभा स्थल व शिलान्यास स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आए, लेकिन नाम बदलने की चर्चा सुबह से ही जिले के बाद लखनऊ तक होने लगी। साथ ही इसकी घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ही करने की चर्चा रही।

--------

यमुना एक्सप्रेस-वे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर किए जाने का अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे किसी प्रस्ताव की भी चर्चा नहीं है।

- अवनीश कुमार अवस्थी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण

chat bot
आपका साथी