दीपावली पर गुल हो सकती है ग्रेटर नोएडा की बिजली

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा त्योहारों पर ग्रेटर नोएडा शहर की बिजली गुल हो सकती है। प्राधिकरण के विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दो नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:28 PM (IST)
दीपावली पर गुल हो सकती है ग्रेटर नोएडा की बिजली
दीपावली पर गुल हो सकती है ग्रेटर नोएडा की बिजली

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: त्योहारों पर ग्रेटर नोएडा शहर की बिजली गुल हो सकती है। प्राधिकरण के विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दो नवंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्राधिकरण के भेदभाव से नाराज कर्मचारियों ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप करने का फैसला लिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ का आरोप है कि प्राधिकरण कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है। करीब दो दशक से प्राधिकरण में 220 कर्मचारी विद्युत विभाग में कार्य कर रहे हैं। प्राधिकरण उन्हें समान रूप से वेतन का भुगतान करता रहा है। आरोप है कि अप्रैल 2018 में प्राधिकरण ने 80 कर्मचारियों को सुपरवाइजर बना दिया, जबकि इसके लिए उनकी उचित शैक्षिक योग्यता नहीं थी। सिफारिश व रिश्तेदारी के नाम पर इन्हें सुपरवाइजर बना दिया गया है। अन्य कर्मचारी इसका तभी से विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें भी सुपरवाइजर बनाया जाए या फिर पदोन्नत किए कर्मचारियों को भी वापस किया जाए। वहीं प्राधिकरण उनकी मांग को अनदेखा करता आ रहा है। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने दो नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने का फैसला लिया है।

बकौल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा, धरने के दौरान शारीरिक दूरी समेत कोरोना संक्रमण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन होगा। शहर के मुख्य मार्ग, सेक्टर की सड़कों, सामुदायिक केंद्र, हाइ मास्ट लाइट को बंद किया जाएगा। कर्मचारी स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

chat bot
आपका साथी