स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर सख्ती

जागरण संवाददाता नोएडा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:30 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर सख्ती
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर पर सख्ती

जागरण संवाददाता, नोएडा : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर जांच अभियान चलाया। सबसे अधिक सख्ती नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर बरती जा रही है। बिना पास वालों को बॉर्डर से ही वापस लौटा दिया जा रहा है।

नोएडा जोन के अतिरिक्त डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है। सभी कोतवाली निरीक्षक को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च निकाल कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। हुड़दंग करने वालों को बख्सा नहीं जायेगा।

दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते बुधवार की रात 12 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक नोएडा की सीमा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। इस कारण कालिदी कुंज और चिल्ला बॉर्डर समेत दिल्ली आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के चलते जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई। पुलिस की मानें तो शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 11 बजे तक नोएडा से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

chat bot
आपका साथी