प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

जासं नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:46 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम

जासं, नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को शहर में 70 जगह पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा किसान मोर्चा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पीपल, बरगद, आम, जामुन, कटहल, अमरूद जैसे आदि के पौधे लगाए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि 70 जगह पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिव काली मंदिर ई-ब्लॉक सेक्टर 15, वाई ब्लॉक पार्क सेक्टर-12, सेक्टर-75, सेक्टर 35 सहित दूसरी जगह पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिपल आनंद, गणेश जाटव, महेश अवाना, गिरजा सिंह, संजय बाली, चमन अवाना, मुक्तानंद प्रधान, लोकेश कश्यप, अशोक मिश्रा, पंकज झा, अनिल गुप्ता, राम निवास यादव, सचिन अंबावत, महेंद्र कटारिया, मलिकेश्वर झा, प्रज्ञा पाठक, मोनिका श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, नीरज चौहान, देशराज, गोपाल चौहान, पुनीत शुक्ला, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी