राहत इंदौरी के निधन पर लोग ने जताया दुख

जासं ग्रेटर नोएडा काव्य जगत की शान प्रसिद्ध कवि राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण से मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:23 PM (IST)
राहत इंदौरी के निधन पर लोग ने जताया दुख
राहत इंदौरी के निधन पर लोग ने जताया दुख

जासं, ग्रेटर नोएडा:

काव्य जगत की शान प्रसिद्ध कवि राहत इंदौरी का कोरोना संक्रमण से मंगलवार को निधन हो गया। इस खबर को सुनते ही कवि, शायर व उनके चाहने वालों में शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर लोग ने उनकी रचनाओं को लिखकर श्रद्धांजलि दी। कवियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। राहत इंदौरी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार शाम को उनकी मौत की खबर आते ही लोग ने दुख व्यक्त किया। दैनिक जागरण के द्वारा हर वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें राहत इंदौरी कई वर्षों से शिरकत करते आ रहे थे। अपनी रचनाओं से लोग के दिल में जगह बना ली थी। कवि मुकेश शर्मा ने उनकी याद में लिखा खुदा तूने गुल को गुलशन में जगह दी, पानी को दरिया में जगह दी, राहत साहब को जन्नत में जगह देना, जिनकी बदौलत हम सब(कवियों) ने बरकत की। कवि सुधीर वत्स ने कहा राहत इंदौरी का जाना साहित्य जगत को बड़ी क्षति है। कवि सुधीर वत्स ने लिखा महफिलों को लूटने वाला आज दुनिया लूट गया, तेरी बातों ने हंसाया तो कभी रुलाया हमें।

chat bot
आपका साथी