राजधानी की लाइफलाइन के स्टेशन नोएडा में बंद होने से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता नोएडा राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो के दरवाजे बृहस्पतिवार को नोएडा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:38 PM (IST)
राजधानी की लाइफलाइन के स्टेशन नोएडा में बंद होने से यात्री परेशान
राजधानी की लाइफलाइन के स्टेशन नोएडा में बंद होने से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, नोएडा : राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो के दरवाजे बृहस्पतिवार को नोएडा के कई स्टेशनों पर बंद रहें। दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई लोगों ने आटो-टैक्सी कर अशोक नगर (दिल्ली) स्टेशन जाकर मेट्रो पकड़ी। इससे उन्हें परेशानी भी हुई है, क्योंकि ऑटो, टैक्सी व ई-रिक्शा चालकों ने उनसे मनमाना किराया वसूला।

दरअसल किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली द्वारका को नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से जोड़ने वाली (ब्लू लाइन) मेट्रो के कई स्टेशनों को सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रखा। सेक्टर-15, 16 व 18, बोटेनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स और नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन बंद रहें। स्टेशन के बाहर नोटिस चस्पा कर जानकारी दी गई कि दिल्ली द्वारका जाने के लिए यात्रियों को अशोक नगर स्टेशन जाना होगा व नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी जाने के लिए सिटी सेंटर नोएडा मेट्रो स्टेशन पहुंचना होगा। डीएमआरसी से मिली सूचना के मुताबिक आज भी इन स्टेशनों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि नोएडा से हजारों की संख्या में प्रतिदिन इन स्टेशन से लोग दिल्ली जाने के लिए मेट्रो पकड़ते हैं, लेकिन मेट्रो बंद होने के चलते उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी हुई है।

-----

मैं दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कार्यरत हूं। मेट्रो न चलने की जानकारी उन्हें नहीं थी। लिहाज उन्हें कैब बुक करके अस्पताल जाना पड़ा है।

- किशन कुमार

-----

मेरा दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल उपकरण की आपूर्ति का काम है। मेट्रो बंद होने से काफी परेशानी हुई है। आटो वाले मनमाना किराया मांग रहे थे।

- टिकू कुमार

----

जरूरी काम से दिल्ली के राजीव चौक जाना है, लेकिन मेट्रो स्टेशन बंद है। इससे काफी परेशानी हुई है। अब अशोक नगर जाकर मेट्रो पकड़नी होगी।

- नवीन कुमार

--

सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन बंद है। इसलिए लोगों को अशोक नगर मेट्रो स्टेशन जाना पड़ रहा है। सेक्टर-15 से अशोक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रति व्यक्ति 10 रुपये सवारी किराया है।

-बब्लू कुमार, ई-रिक्शा चालक

chat bot
आपका साथी