ओवरलोड सात ट्रक प्रशासन ने किए सीज

संस जेवर उपजिलाधिकारी जेवर ने शुक्रवार को यमुना नदी से खनन कर बालू ले जा रहे सात वाहनों को ओवरलोड मिलने पर सीज कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:31 PM (IST)
ओवरलोड सात ट्रक प्रशासन ने किए सीज
ओवरलोड सात ट्रक प्रशासन ने किए सीज

संस, जेवर: उपजिलाधिकारी जेवर ने शुक्रवार को यमुना नदी से खनन कर बालू ले जा रहे सात वाहनों को ओवरलोड मिलने पर सीज कर दिया। इससे खनन माफिया में हड़कंप है। खनन पट्टे की आड़ में नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात यमुना नदी से बालू खनन हो रहा है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी राजीव राय ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर इंटरचेंज के समीप सात ट्रकों को ओवरलोड बालू भरने के आरोप में कोतवाली पुलिस को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चालक यमुना नदी से खनन कर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बालू लेकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। चालकों द्वारा एनजीटी के नियमों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। बालू को उड़ने से रोकने के लिए उसे ढंका नहीं गया था।

chat bot
आपका साथी