महिलाओं को दी उनके विधिक अधिकारों की जानकारी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 08:16 PM (IST)
महिलाओं को दी उनके विधिक अधिकारों की जानकारी
महिलाओं को दी उनके विधिक अधिकारों की जानकारी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयहिद कुमार की अध्यक्षता तथा राजकीय महिला आयोग के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बिसरख ब्लाक में किया गया। शिविर की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम ने की।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों, संपत्ति में बराबर का अधिकार, पीड़िताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार, पुरुषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीड़न से संरक्षण का अधिकार, फ्री सिलाई मशीन योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, सुकन्या समृद्धि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। जयहिद कुमार सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं प्री-लिटीगेशन स्तर पर वादों का निस्तारण, निश्शुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता केंद्र, लोक अदालत, पीड़ित क्षतिपूर्ति सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह जानकारी दी कि महिला की सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 6306511708 संचालित है तथा शीघ्र ही वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इसके अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी, दादरी द्वारा ग्राम छौलस, छायसा, प्यावली, कलौदा, महाबड, बंबावड़, नगला चमरु आदि गांवों में डोर टू डोर अभियान व विधिक सेवा, सहायता, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में जनसामान्य को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही गांव-गांव में एलईडी वैन चलाकर भी लोगों को नियमों की जानकारी दी गई। शिविर में जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी, नायब तहसीलदार रामकृष्ण, शशि कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी