महिलाओं के खाते खुलवाए

फोटो 19 एनओबी 5 वि नोएडा निठारी गांव में मंगलवार को नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM (IST)
महिलाओं के खाते खुलवाए
महिलाओं के खाते खुलवाए

ेवि, नोएडा : निठारी गांव में मंगलवार को नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से 50 महिलाओं के निश्शुल्क बैंक खाते खुलवाएं है। संस्था की महासचिव वनिता सोपोरी ने बताया कि संस्था का लक्ष्य पांच हजार महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने का है। संस्था की पदाधिकारी ने बताया कि नवरत्न फाउंडेशन, नोवरा और चैलेंजर्स सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिलाओं के लिए काम किया जा रहा है। इस मौके पर संस्था ने बैंक के अधिकारियों प्रकाश भारती, अमरनाथ प्रसाद सहित विलेज केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा सहित अन्य को आभार व्यक्त किया।

27 अक्टूबर को नोएडा आएंगे राजा भैया

वि, नोएडा :

जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया 27 अक्टूबर को नोएडा आएंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोएडा में लोगों की परेशानियों और किसानों के मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा के कासना में पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान सेक्टर- 46 और 47 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। ब्राह्मण महासभा में बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बने संजीव शर्मा

फोटो 19 एनओबी 14

वि, नोएडा : ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने आरडी कालेज निदेशक संजीव शर्मा को बौद्धिक प्रकोष्ठ शिक्षा क्षेत्र प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर संजीव शर्मा ने संगठन का आभार जताते हुए गरीब बच्चों के लिए शिक्षा क्षेत्र में काम करने और शिक्षकों की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही है। इस दौरान मीडिया प्रभारी मंगलानंद तिवारी, दिनेश तिवारी, शैलेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी