नोएडा के कर्मचारियों ने मांगे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूखंड

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यमुन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:48 PM (IST)
नोएडा के कर्मचारियों ने मांगे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूखंड
नोएडा के कर्मचारियों ने मांगे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भूखंड

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. राजकुमार सिंह ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सीईओ को बधाई दी। उन्होंने सीईओ को बताया कि नोएडा प्राधिकरण के कई कर्मचारी यमुना प्राधिकरण में आवासीय भूखंड लेने के इच्छुक हैं। इसमें अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी अधिक हैं। अनुकंपा पर अधिकांश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं,वर्तमान में नोएडा में आवासीय भूखंड दर काफी अधिक हैं और संख्या भी काफी सीमित है। जबकि यमुना प्राधिकरण में दरें कम हैं। सीईओ ने सकारात्मक नजरिया अपनाते हुए उन्हें आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव महेशचंद,धर्मेंद्र शर्मा,बिजेंद्र लोहिया शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी