नवजात की आंतों की सर्जरी कर दी नई जिदगी

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा जेवर के रहने वाले सनी कुमार की पत्नी कृष्णा ने चार जून क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:37 PM (IST)
नवजात की आंतों की सर्जरी कर दी नई जिदगी
नवजात की आंतों की सर्जरी कर दी नई जिदगी

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जेवर के रहने वाले सनी कुमार की पत्नी कृष्णा ने चार जून को एक बच्ची को जन्म दिया। महज दो किलोग्राम वजन की बच्ची की आंत पूरी तरह से अविकसित थी। इस बीमारी को ड्योडेनल एट्रोसिया कहते हैं। यह बीमारी 20 हजार में से किसी एक व्यक्ति में होती है। दनकौर स्थित निजी अस्पताल से जच्चा व बच्चा को अन्य अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया गया। बच्ची स्वजनों के साथ हल्दौनी स्थित नोवल इंटेंसिव मेडिकल मिशन सर्विस अस्पताल (निम्स) पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची की सफल सर्जरी की। शनिवार को बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल का दावा है कि जिले में इस तरह की यह पहली सर्जरी है।

बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर दिलीप ने बताया कि छह जून को बच्ची माता-पिता के साथ निम्स पहुंची। उस समय वह महज दो दिन की थी। बच्ची को भर्ती करा दिया गया और 10 जून तक निगरानी में रखा गया। हालत में सुधार होने पर 11 जून को सर्जरी करने का फैसला लिया गया। सर्जरी करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान आंतों को जोड़कर नया रूप दिया गया। सफल सर्जरी के बाद बच्ची को न्यूटेनल इंटेंशिव केयर यूनिट (एनआइसीयू) में रखा गया। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर बच्ची को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सफल सर्जरी पर निम्स के संस्थापक डॉक्टर राकेश कुमार ठाकुर और डॉक्टर नीरज कुमार सिंह ने मेडिकल टीम को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी