ग्रेटर नोएडा : तीनों तहसील में स्थापित होगी महिला सहायता डेस्क, वरिष्ठ अधिकारी करेंगे निगरानी

महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे प्रदेश में विभिन्न अभियान चल रहे हैं। महिलाओं को यह बताया जा रहा है कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग काउंटर खोले जा रहे हैं। कोतवाली में डेस्क स्थापित हो चुकी है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:19 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा : तीनों तहसील में स्थापित होगी महिला सहायता डेस्क, वरिष्ठ अधिकारी करेंगे निगरानी
डेस्क पर लगाई जाएगी महिला कर्मचारी की ड्यूटी

ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला प्रशासन ने भी महिलाओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिले की तीनों तहसील में महिला सहायता डेस्क की स्थापना होगी। डेस्क स्थापित करने का कार्य माह के अंत तक होेने की उम्मीद है।

महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे प्रदेश में विभिन्न अभियान चल रहे हैं। महिलाओं को यह बताया जा रहा है कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग काउंटर खोले जा रहे हैं। कोतवाली में डेस्क स्थापित हो चुकी है। अब जिला प्रशासन ने भी कदम बढ़ाया है। जिले में सदर , दादरी व जेवर तीन तहसील हैं। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना भी होता रहता है। कई बार महिलाएं अपनी समस्या को पुरुष अधिकारी के सामने सहजता से नहीं रख पाती हैं। ऐसे में पीड़ित को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए महिला सहायता डेस्क स्थापित होगी। जहां पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी। कर्मचारी की यह ड्यूटी होगी कि डेस्क पर आने वाली महिला की पूरी बात सुने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे।

वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उसकी निगरानी करेंगे। एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया महिलाओं की सुविधा के लिए तीनों तहसील में डेस्क स्थापित होगी। आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही डेस्क स्थापित हो जाएंगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी