नोएडा में महिला ने रात में खुला छोड़ रखा था घर का दरवाजा, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

महिला ने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाला रिंकू महिला के कमरे में घुस गया। वहां आरोपित ने महिला से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 06:19 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 06:19 PM (IST)
नोएडा में महिला ने रात में खुला छोड़ रखा था घर का दरवाजा, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
आरोपित रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। नोएडा के थाना फेस टू क्षेत्र के भंगेल गांव में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक ने रविवार रात उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भंगेल गांव में एक महिला रविवार को अपने कमरे में सो रही थी। जबकि उसका पति छत पर सो रहा था। महिला ने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाला रिंकू महिला के कमरे में घुस गया। वहां आरोपित ने महिला से मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपित ने महिला को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी संजीव उपाध्याय का कहना है कि आरोपित रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला उमस भरी गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खोल रखा था। मौका देख आरोपित चुपचाप घर में घुस किया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी महिला ने पति को दी। इसके बाद आरोपित के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की गई। पीड़िता की शिकायत के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

दो बाइक सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

वहीं, थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर सदरपुर सोम बाजार से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइक व दो मास्टर चाबी बरामद हुई है। थाना प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सोमवार को सूचना के आधार पर सदरपुर सोम बाजार से चोरी की दो बाइक और बाइक चोरी में प्रयोग आने वाली दो मास्टर चाबी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रवि एन्क्लेव, नया गांव निवासी पिंकू व रवि के रूप में हुई है। रवि मूल रूप से मैनपुरी के करहल की चूना वाली गली का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी