UP: मौत से हारकर महिला ने दी पांच लोगों को नई जिंदगी, पेश की समाज में मिसाल

किडनी व लिवर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मरीज के काम आएगा। फोर्टिस अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक अंग दान करने वाली महिला न्यूरो की समस्या से ग्रस्त थी। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। डॉक्टरों ने परिजनों से अंगदान की अपील की थी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:19 PM (IST)
UP: मौत से हारकर महिला ने दी पांच लोगों को नई जिंदगी, पेश की समाज में मिसाल
फोर्टिस अस्पताल जे एम्बुलेंस से ह्रदय को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जाते स्वास्थ्यकर्मी।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। एक महिला मृत्यु के बाद अपने हृदय, किडनी सहित पांच अंग दान किए है। यह पांच अंग दूसरे अस्पताल में जिदंगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे लोगों को नई जिंदगी देंगे। अंग दान से पूर्व महिला के स्वजन ने हामी भरी है। सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया गया। ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन अंगों को देश के अलग-अलग राज्यों में हवाई सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।

दरअसल अलीगढ़ निवासी 44 वर्षीय महिला ने अपने शरीर के पांच अंग दान किए हैं। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर महिला के शरीर से अंग निकाल उसे सही सलामत दूसरे अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया में लगे हैं। महिला के ऑर्गन ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया चल रही है। ट्रांसप्लांट के बाद महिला का ह्रदय चेन्नई के एमजीएम अस्पताल, फेफड़े मुंबई के एचएम रिलायंस अस्पताल, एक किडनी दिल्ली के फोर्टिस शालीमार अस्पताल भेजा जाएगा। जहां उपरोक्त बीमारी के मरीज को यह अंग प्रत्यारोपित किए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल के डॉक्टर तैयार हैं।

वहीं दूसरी किडनी व लिवर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मरीज के काम आएगा। फोर्टिस अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक अंग दान करने वाली महिला न्यूरो की समस्या से ग्रस्त थी। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके बाद डॉक्टर ने दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए स्वजन से अंग दान करने की अपील की थी। इसके बाद ही स्वजन महिला की मृत्यु से पहले अंगदान को राजी हुए है। हालांकि अस्पताल ने नियमों का हवाला देकर अंग दान करने वाली महिला का नाम-पता बिना स्वजन की जानकारी में लाए उजागर करने से किया मना है।

उधर, नोएडा पुलिस ने महिला के सभी अंगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सही सलामत दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ग्रीन बनाएगी। सेक्टर 62 फोर्टिस अस्पताल से डीएनडी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। 14 किलोमीटर की दूरी 10 मिनट में तय करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं डीएनडी से दिल्ली पुलिस उस एम्बुलेंस को स्कोर्ट करेगी जिसमें महिला के अंग रखे होंगे।

दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-2 से चार्टेड प्लेन से ह्रदय एयरपोर्ट से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। वहीं फेफड़े दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली फ्लाइट से पहुंचाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर में करीब 30 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। दोपहर करीब ढाई बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। ह्रदय व फेफड़े को अलग अलग एम्बुलेंस में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए दो बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी