Pics: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंडी लोक पर्व इगास, विधायक भी हुए शामिल

पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट चेरी काउंटी मंदिर में उत्तराखंडी लोक पर्व इगास मनाया गया है। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 150 से अधिक उत्तराखंडी परिवारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी परिवारों ने लोक पर्व के अवसर पर 1001 दीए जलाकर जलाए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 02:54 PM (IST)
Pics: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंडी लोक पर्व इगास, विधायक भी हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंडी लोक पर्व इगास

नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। उत्तराखंड जन विकास समिति की तरफ से पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित चेरी काउंटी मंदिर में उत्तराखंडी लोक पर्व इगास मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 150 से अधिक उत्तराखंडी परिवारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी परिवारों ने लोक पर्व के अवसर पर 1001 दीए जलाकर जलाए।

इसके साथ ही लोगों ने उत्तराखंडी लोक वादक ढ़ोल दमाऊ की धुन पर जमकर झूमें और लोक पर्व को बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया।

राजशाही दौर में इगास पर्व मनाए जाने की यहां अलग ही कहानी जुड़ी है। कहा जाता है कि 17वीं सदी में जब वीर भड़ माधो सिंह भंडारी तिब्बत की लड़ाई लड़ने गए थे, तब लोगों ने दीपावली नहीं मनाई थी। लेकिन जब वह रण जीतकर लौटे, तो दीयों से पूरे क्षेत्र को रोशन कर इगास का पर्व दीपावली के रूप में मनाया था। तभी से इगास (बूढ़ी दीपावली) धूमधाम से मनाई जाती है।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में विकासखंड कीर्तिनगर का मलेथा गांव वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी से जुड़ा है।

इस कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर भी शामिल हुए और सभी उत्तराखंडी वासियों को लोक पर्व इगास की शुभकामनाएं दी। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहली बार उत्तराखंडी लोक पर्व इगास मनाया गया। उत्तराखंड जन विकास समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुकरेती ने बताया कि वह आगे भी इसी तरह अपनी उत्तराखंड संस्कृति को आगे बढ़ाने के प्रयास करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी