शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस का जश्न शुरू

रविवार को अधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल के सामने ही हैलीपेड बनाया गया है। यहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल रवाना होंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:32 PM (IST)
शिल्प हाट में उत्तर प्रदेश दिवस का जश्न शुरू
मुख्यमंत्री आगमन के लिए कार्यक्रम स्थल के सामने ही हैलीपेड बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-33 स्थित नोएडा शिल्प हाट में आज उत्तर प्रदेश दिवस का जश्न चरम पर होगा। इस आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। दो घंटे के अपने व्यस्ततम शेड्यूल में वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नोएडा प्राधिकरण की 706.35 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के कई अधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा का जायजा लिया।  यहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल रवाना होंगे।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी