UP Assembly Elections 2022: नोएडा के नेता का दावा- यूपी में है सपा की लहर, अखिलेश यादव बनेंगे दोबारा सीएम

UP Assembly Elections 2022 महेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है। अखिलेश यादव ही अगले सीएम होंगे।

By Jp YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:33 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:33 AM (IST)
UP Assembly Elections 2022: नोएडा के नेता का दावा- यूपी में है सपा की लहर, अखिलेश यादव बनेंगे दोबारा सीएम
UP Assembly Elections 2022: नोएडा के नेता का दावा- यूपी में है सपा की लहर, अखिलेश यादव बनेंगे दोबारा सीएम

नोएडा, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी की मेरठ में आयोजित संयुक्त परिवर्तन संदेश रैली में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता पहुंचे। इस बाबत समाजवादी पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्फाबाद में इकट्ठा होकर मेरठ रैली के लिए प्रस्थान किया। महेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है और अब इस सरकार से मुक्ति चाहती है।

महेंद्र यादव ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है और अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर भरत यादव, सूबे यादव, देवेंद्र अवाना, सत्ते नेता , हाजी अलीशेर, फूल सिंह यादव, भीष्म यादव, सविता गुलाटी, सतपाल यादव मौजूद रहे।सुनील चौधरी के नेतृत्व में मेरठ पहुंचे कार्यकर्ताफोटो 07 एनओबी-3 पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी के नेतृत्व में नोएडा सपा महानगर से कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे।

उधर, सुनील चौधरी ने कहा वर्तमान सरकार से किसान मजदूर छोटे व्यापारी छात्र शिक्षक महिला बुजुर्ग सभी परेशान हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था भी बिल्कुल निचले स्तर पर चली गई है। साढ़े चार साल में शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई विकास नहीं हुआ। छोटे व्यापारियों का बिल्कुल बुरा हाल है। वर्ष-2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनने जा रही है। इस मौके शकील सैफी, शंभू प्रसाद पोखरियाल, योगेश भाटी, मुकेश यादव, गौरव कुमार यादव, कुलदीप शर्मा, मुन्ना आलम, मुमताज आलम मौजूद रहे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख के बीच गठबंधन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतदाताओं की वजह से  ही अखिलेश यादव ने रालोद से गठबंधन किया है और इसका औपचारिक ऐलान मंगलवार को मेरठ की रैली में हुआ।

chat bot
आपका साथी