UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के लिए गूंजेगा नया गीत, जानिये- लेखक का नाम

UP Assembly Election 2022 समाजवाती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाने को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। गीत के बोल हैं ‘यूपी के हर कोने से संदेश आ रहे हैं अखिलेश आ रहे हैं..।’

By Jp YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:59 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के लिए गूंजेगा नया गीत, जानिये- लेखक का नाम
UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के लिए गूंजेगा नया गीत, जानिये- लेखक का नाम

ग्रेटर नोएडा [धर्मेंद्र कुमार]। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव में जिला गौतमबुद्ध नगर की आवाज पूरे प्रदेश में गूंजेगी। समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान के लिए ग्रेटर नोएडा निवासी सपा नेता राजकुमार भाटी ने एक गीत लिखा है। इसे नोएडा निवासी मुनि रमन ने गाया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी अभी से जुट गई है।

'यूपी के हर कोने से संदेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं'

गीत के बोल हैं ‘यूपी के हर कोने से संदेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं..।’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को गाने को इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि व उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

गीत के रचयिता समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि चार अंतरों वाले इस गीत में सपा सरकार के पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का विवरण पेश किया गया है। इसके साथ ही 2022 के लिए पार्टी के घोषणा पत्र की ओर भी संकेत किया गया है। जिला गौतमबुद्धनगर के लिए यह गौरव की बात है कि इस गीत के गीतकार और गायक दोनों इसी जिले के हैं। इनकी आवाज पार्टी के प्रचार-प्रसार में प्रदेश की गली-गली में गूंजेगा।

वहीं, नोएडा के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में समाजवादी पार्टी (सपा) विधानसभा अध्यक्ष सविता गुलाटी के आवास पर बुधवार को महिला सभा की बैठक हुई। बैठक महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष सविता गुलाटी के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर कई महिलाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जरूरतमंदों को खाना वितरित किया गया।

इस मौके पर सपा ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि सरकार गरीबों की कोई मदद नहीं कर रही है। इसलिए सपा की सरकार बनना जरूरी है। लगातार पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़े हैं।

 समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता विनोद कुमार (बिल्लू) ने कहा कि तेल की कीमतें आसमान छू रही है। इसका बोझ आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। इस मौके पर संगठन प्रभारी ओमपाल राणा, विकास यादव, सपा महिला सभा की जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुशीला भारती, विक्रम गुलाटी, श्यामा देवी, सुधीरा देवी, पूजा देवी, विमला देवी, नाजनीन, रीता, कंचन, राम सहेली, रेखा, मीणा, अंजना, आशा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी