Jagran Forum 2021: यूपी में अब दंगा, दबंगई और दलाली बंद, विपक्षी पार्टियों पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कसा तंज

Jagran Forum 2021 मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि गुंडों-माफियाओं पर कानून का शिकंजा कसा गया है। पहले कोई काम दलालों के बिना नहीं होता था। अब दलालों की दुकान बंद हो गयी है। आज उत्तर प्रदेश एक परिपक्व प्रदेश बन गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 04:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:08 PM (IST)
Jagran Forum 2021: यूपी में अब दंगा, दबंगई और दलाली बंद, विपक्षी पार्टियों पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने कसा तंज
जागरण विमर्श: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ में दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक तरुण गुप्त।

नोएडा [धर्मेन्द्र सिंह]। केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी सरकार और योगी सरकार को सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करने वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश को दंगा, दबंगई और दलाली से मुक्त किया है। योगी सरकार के आने से पहले इन तीनों से उत्तर प्रदेश के लोग परेशान थे। ऐसा कोई महीना नहीं होता था, जब उत्तर प्रदेश का कोई न कोई हिस्सा दंगों की आग में न जल रहा हो। ऐसा तब था, सेकुलरिज्म के सियासी सूरमाओं का राज था।

जागरण विमर्श के अंतिम सत्र में 'एनसीआर का वर्तमान परिदृश्य और सामाजिक समरसता विषय पर बोलते हुए उन्होंने सेकुलरिज्म की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को आईना दिखाया। उन्होंने 1980 के मुरादाबाद दंगों, 1987 के मेरठ दंगों 1988 के मुजफ्फरनगर दंगों और बदायूं व कानपुर, सहारनपुर के दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए। इन दंगों के दर्द से लोगों को मुक्ति मिली है। दंगा किसी एक मजहब के लोगों को प्रभावित नहीं करता, इससे पूरी इंसानियत का कत्लेआम होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश दंगों की इस त्रासदी से मुक्त हो गया है।

आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगा

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने से पहले शायद ही कोई महीना बीतता हो, जब आतंकी घटनाएं न होती रहीं हों। उन्होंने कहा कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में कई आतंकी घटनाएं हुई थीं। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी की घटनाएं लोग भूले नहीं हैं। योगी सरकार आने के बाद आतंकी घटनाओं पर अंकुश लगा है।

कानून-व्यवस्था की भी तारीफ की

नकवी ने योगी सरकार में कानून-व्यवस्था की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश का कोई ऐसा हिस्सा नहीं होता था जहां लोग बिना डर के रह रहे हों। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर डरे रहते थे। योगी सरकार में गुंडे, माफिया पर लगाम लगी है।

दलालों की दुकानों पर तालेबंदी

नकवी ने मोदी और योगी सरकार में लाई गई पारदर्शिता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता के गलियारों में दलालों के नाकेबंदी तो हुई ही, लखनऊ में भी दलालों की दुकानों पर तालेबंदी हो गई। पहले दलालों के बगैर कोई काम नहीं होता था, लखनऊ-दिल्ली में उनके बड़े-बड़े लाइजनिंग आफिस होते थे। आज वो सब बंद हैं।

इस्लाम खतरे में है बताकर वोट लेेने वालों का दौर खत्म

नकवी ने कहा कि चुनाव के समय मुस्लिम वोटों के ठेकेदार सक्रिय हो जाते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनावी दौर में कथित सेकुलर लोग मुस्लिम वोट के ठेकेदार बनते हैं, इस्लाम खतरे में है, बताकर वोट लेेने वालों का दौर अब खत्म हो चुका है।

केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कार्य भी गिनाए दो करोड़ लोगों को मकान दिया गया, जिनमें 31 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं दो करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना लाभ मिला, जिनमें 37 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं 31 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना का लाभ मिला, जिनमें 35 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं

chat bot
आपका साथी