ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर रविवार को देखने को मिला। तेज रफ्तार कार ने रोड पर खराब खड़ी ट्रैवलर गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 विदेशी मूल के लोग घायल हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:07 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:07 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, दो की मौत, तीन घायल

ग्रेटर नोएडा [मनीष तिवारी]। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया । इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी सपन भट्टाचार्य ( 56 ) और साहेब मंडल ( 54 ) समेत नौ लोग आगरा स्थित ताजमहल का दीदार करने के लिए जा रहे थे।

इकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर टेम्पो ट्रेवलर गाड़ी खराब हो गई, जिसके चलते सपन भट्टाचार्य और साहेब मंडल गाड़ी से नीचे उतर गए और यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों लोग पीछे से आ रही होंडा कार की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हौंडा कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

कार में सवार तीनों नाइजीरियन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी