लाखों की नकली नोट के साथ दो जालसाज गिरफ्तार

Noida Crime एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली नकली नोटों की जालसाजी करने बदमाश बरौला टी प्वाइंट के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:11 PM (IST)
लाखों की नकली नोट के साथ दो जालसाज गिरफ्तार
पुलिस ने कब्जे से 3600 रुपये के असली व 17 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

नोएडा, मोहम्मद बिलाल। नकली नोटों की जालसाजी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मनोज शाह निवासी दरंभगा (बिहार) व सतेंद्र उपाध्याय बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3600 रुपये के असली व 17 लाख 96 हजार 400 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली नकली नोटों की जालसाजी करने बदमाश बरौला टी प्वाइंट के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित रेहड़ी-पटरी वालों के अलावा बाजार में दुकानदारों को झांसे में लेने के लिए पहले उन्हें असली नोट देते थे। शुरुआत में विश्वास के लिए 10 हजार रुपये लेकर 15 हजार रुपये देते थे। यह नोट असली होते और मार्केट में चल जाते थे, इसलिए बदमाश की बात पर ग्राहक को विश्वास हो जाता।

लालच में आकर पीड़ित ज्यादा रुपये की मांग करते, लेकिन जब बदमाश दूसरी बार रुपये देने जाते है, तो गड्डी बनाकर दिखाते और उससे बदले में ज्यादा रुपये ले लेते। नकली नोट की गड्डी देकर जल्दी से वहां से चले जाते। आरोपित कुछ असली नोट को गड्डी के ऊपर व नीचे रखते जबकि बाकी नकली नोट होते थे। इससे पीड़ित को विश्वास हो जाता।

सब इंसपेक्टर विशाल ने बताया कि बदमाश लाकडाउन के बाद से यह काम कर रहे थे। इससे पूर्व दिल्ली में जाली नोटों को चलाने का काम किया है। इनका नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में फैला हुआ है। गिरोह का सरगना मनोज है। वह पिछले कई वर्षों से यह काम कर रहा था। आरोपित ने सतेंद्र को लालच देकर गिरोह में शामिल किया था।

chat bot
आपका साथी