IT कंपनी में कार्यरत युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार Noida News

ग्रेटर नोएडा में आरोपितों ने सोमवार को आइटी कंपनी कर्मचारी के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:37 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:37 AM (IST)
IT कंपनी में कार्यरत युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार Noida News
IT कंपनी में कार्यरत युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार Noida News

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर अंडरपास के समीप कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों बदमाश कैब चालक हैं। आरोपितों ने सोमवार को आइटी कंपनी कर्मचारी के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों का उपचार चल रहा है। बदमाशों की पहचान मैनपुरी निवासी मोंटू व इटावा निवासी राजीव के रूप में हुई है। वहीं पीड़िता के मामा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपितों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चूहड़पुर अंडरपास के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। कार सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रोका गया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मोंटू व राजीव के गोली लगी है। दोनों आरोपित कैब चालक हैं।

यह हुई थी घटना

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि उसकी भांजी गुरुग्राम स्थित एक आइटी कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार को गुरुग्राम से दिल्ली कश्मीरी गेट के लिए उसने एप के जरिये कैब बुक करने कोशिश की थी। लेकिन कैब की बुकिंग नहीं हुई। इसके बाद उसने हाथ देकर एक गाड़ी रुकवाई थी। आरोप है कि चालक कश्मीरी गेट जाने के बजाय पीड़िता को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के रास्ते ग्रेटर नोएडा ले आया। यहां पीड़िता ने विरोध किया तो रास्ते में आरोपित मोंटू का साथी मिल गया। उसने पीड़िता को चाकू दिखाकर डराया और दोनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने पीड़िता को वापस भेजने के लिए एक कैब बुक की थी।

वैभव कृष्ण (एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर) का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी