Tripal Murder Case: दो घंटे की खुदाई में मिले तीन कंकाल, डीएनए जांच से होगी पुष्टि

चिपियाना बुजुर्ग के पंच विहार कालोनी में रहने वाला आरोपित राकेश अक्सर कालोनी के लोगों के साथ झगड़ा करता था। उसका पत्नी रत्नेश के साथ व्यवहार भी गुस्से वाला रहता था। कई बार उसका पत्नी से विवाद होता था। दोनों बच्चों अवनी व अर्पित माता-पिता की लड़ाई शांत करवाते थे।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 11:04 PM (IST)
Tripal Murder Case: दो घंटे की खुदाई में मिले तीन कंकाल, डीएनए जांच से होगी पुष्टि
कासगंज पुलिस कंकाल लेकर ग्रेटर नोएडा से रवाना हो गई है।

ग्रेटर नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। कासगंज पुलिस बुधवार रात नौ बजे के करीब बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित चिपियाना बुजुर्ग के पंच विहार कालोनी पहुंची। फावड़े व अन्य उपकरण की मदद से दो घंटे तक उस जगह खुदाई की गई जहां आरोपित राकेश ने पत्नी व दोनों बच्चों के शव को दफनाया था। खुदाई में तीन कंकाल मिले है। उसको डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। कासगंज पुलिस कंकाल लेकर ग्रेटर नोएडा से रवाना हो गई है। डीएनए जांच में ही पुष्टि हो पाएगी कि कंकाल आरोपित की पत्नी व दोनों बच्चों के है। इस कहानी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कोई रिश्तों पर विश्वास करें तो कैसे।

लोगों से करता था गुस्सा

दरअसल, चिपियाना बुजुर्ग के पंच विहार कालोनी में रहने वाला आरोपित राकेश अक्सर कालोनी के लोगों के साथ झगड़ा करता था। उसका पत्नी रत्नेश के साथ व्यवहार भी गुस्से वाला रहता था। कई बार उसका पत्नी से विवाद होता था। दोनों बच्चों अवनी व अर्पित माता-पिता की लड़ाई शांत करवाते थे। कालोनी के लोगों ने भी दंपती के बीच विवाद शांत कराया था। आरोपित के सिर पर महिला पुलिसकर्मी का प्यार सिर चढ़ कर बोलता था। यह बात आरोपित ने अपने दोस्तों को भी बताई थी।

करीब 25 पुलिसकर्मी रहे मौजूद

बुधवार रात जब पुलिस ने आरोपित राकेश के घर में खुदाई की तो एहतियात के तौर पर करीब 25 पुलिसकर्मी वहां तैनात रहे। कालोनी के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। किसी को सुनकर विश्वास नहीं हो रहा था कि आरोपित राकेश ने पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या कर घर में तीन साल तक दफनाए रखा।

chat bot
आपका साथी