ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; दो घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में स्विफ्ट ओला कैब जा घुसी। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:23 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; दो घायल
एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में उनकी ओला कैब घुस गई।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में स्विफ्ट ओला कैब जा घुसी। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बिधूना जनपद औरैया से अपने निवास दिल्ली लौट रहे कुछ लोग ओला कैब से जा रहे थे। तभी एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में उनकी ओला कैब घुस गई।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही मोहन गार्डन उत्तम नगर निवासी संतोष कुमार (40 वर्ष), उषा देवी( 50 वर्ष) सतपाल (30 वर्ष ) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू, प्रताप सिंह( 55 वर्ष) घायल हो गए उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों की पहचान, संतोष कुमार आयु 40 वर्ष (सोनू के मामा) निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली, उषा देवी (सोनू की माताजी) मोहन गार्डन उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली और सतपाल सिंह मोहन गार्डन उत्तम नगर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी