असली नोटों की गड्डी के बीच नकली नोट रखकर करते थे ठगी, जानिए क्या था तरीका

ठगी करने वाले नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं मगर पुलिस की नजरों से वो बच नहीं पाते हैं। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो असली नोटों के बीच नकली चिल्ड्रेन बैंक वाले नोट रखकर ठगने का काम करते थे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 03:55 PM (IST)
असली नोटों की गड्डी के बीच नकली नोट रखकर करते थे ठगी, जानिए क्या था तरीका
नकली चिल्ड्रेन बैंक वाले नोट रखकर ठगने का काम करते थे। पुलिस ने कई नोट बरामद भी किए हैं।

नोएडा, जागरण संवाददाता। ठगी करने वाले नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं मगर पुलिस की नजरों से वो बच नहीं पाते हैं। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो असली नोटों के बीच नकली चिल्ड्रेन बैंक वाले नोट रखकर ठगने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से ऐसे कई नोट बरामद भी किए हैं।

थाना सेक्टर 58 नोएडा पुलिस द्वारा लोगों से असली नोटों के बीच में नकली नोट रखकर ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारतीय मनोरंजन बैंक लेबल के 2000 रूपए के 19 नकली नोट, चिल्ड्रेन बैंक लेबल के 500 रूपए के 4 नकली नोट, 01 असली नोट 500 रूपए का व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

6 जून को थाना सेक्टर 58 नोएडा पुलिस द्वारा लोगों से असली नोटों के बीच मे नकली नोट रखकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त नूर मौहम्मद और उस्मान को थाना क्षेत्र के एक्सपो सेन्टर की बाउंड्री के पास सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारतीय मनोरंजन बैक लेबल के 2000 रूपए के 19 नकली नोट, चिल्ड्रेन बैंक लेबल के 500 रूपए के 4 नकली नोट, 01 असली नोट 500 रूपए का व 01 अवैध चाकू बरामद किए गए है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

1. नूर मौहम्मद पुत्र मौहम्मद अली नि0- ग्राम नई बस्ती खर्जा खास थाना खुर्जा बुलन्दशहर वर्तमान पता म0नं0- 609 जनता फ्लैट भोपुरा ठेका तुलसी निकेतन गाजियाबाद।

2. उस्मान पुत्र इस्माइल निवासी म0नं0- 1172 भोपुरा ठेका तुलसी निकेतन थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद।

बरामदगी

1.भारतीय मनोरंजन बैक लेबल के 2000 रूपए के 19 नकली नोट

2. चिल्ड्रेन बैंक लेबल के 500 रूपए के 4 नकली नोट

3. 01 असली नोट 500 रूपए

4. 01 अवैध चाकू

chat bot
आपका साथी