ग्रेटर नोएडा में बैंक के पास गोलगप्पे खा रहे थे बदमाश, पुलिस को देख भागे, चौकी प्रभारी को मार दी गोली

बताया जाता है कि बिलासपुर कस्बे में एक बैंक के नजदीक तीन बदमाश गोलगप्पे खा रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों बदमाश भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बिलासपुर कस्बे में करीब दस मिनट तक पुलिस और बदमाश भागते रहे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:42 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा में बैंक के पास गोलगप्पे खा रहे थे बदमाश, पुलिस को देख भागे, चौकी प्रभारी को मार दी गोली
क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है।

नोएडा, जागरण संवदादाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। शुक्रवार की शाम पुलिस वाहन जांच अभियान में जुटी हुई थी। बताया जाता है कि बिलासपुर कस्बे में एक बैंक के नजदीक तीन बदमाश गोलगप्पे खा रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों बदमाश भागने लगे। आशंका होने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बिलासपुर कस्बे में करीब दस मिनट तक पुलिस और बदमाश भागते रहे। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने भागते समय दरोगा अंकुर चौधरी की तरफ गोली चला दी जो दरोगा के पैर में जाकर लगी।

गोली लगने के बाद दरोगा जमीन पर गिर गया। इसके पश्चात भी कॉन्स्टेबल इरफान खान बदमाशों के पीछे दौड़ता रहा। इनमें से एक बदमाश बिलासपुर कस्बा के पूर्व चेयरमैन के घर में घुस गया। सूचना मिलने के बाद अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए जुट गए। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दनकौर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पाठक का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी