कोरोना के खिलाफ जारी है संजय नवादा की जंग, तुलसी-गिलोय का पौधा भेंट कर इलाके में लगवा रहे पीपल

पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संजय नवादा कोरोना संक्रमण के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी और गिलोय का काढ़ा बनाकर सेवन करने की भी सलाह दे रहे हैं। अभी तक काफी घरों में तुलसी-गिलोय के पौधा भेंट कर चुके हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 07:51 PM (IST)
कोरोना के खिलाफ जारी है संजय नवादा की जंग, तुलसी-गिलोय का पौधा भेंट कर इलाके में लगवा रहे पीपल
कोरोना के खिलाफ जारी है संजय नवादा की जंग, तुलसी-गिलोय का पौधा भेंट कर इलाके में लगवा रहे पीपल

ग्रेटर नोएडा [घनश्याम पाल]। प्रकृति में तुलसी और पीपल ऐसे पौधे हैं जो 24 घंटे ऑक्सीजन देते हैं। वहीं, गिलोय भी स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संजय नवादा तुलसी और गिलोय के पौधे घर-घर वितरण करने के साथ पीपल का पौधा लगाने की अपील कर रहे हैं। अभी तक काफी घरों में तुलसी-गिलोय के पौधा भेंट कर चुके हैं। इसी के साथ संजय नवादा कोरोना संक्रमण के दौर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी और गिलोय का काढ़ा बनाकर सेवन करने की भी सलाह दे रहे हैं। गौतमबुद्धनगर जिले ग्रेटर नोएडा सदर तहसील के गांव नवादा निवासी संजय नवादा अध्यक्ष (पर्यावरण संरक्षण समिति) भी हैं।

संजय नवादा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने संकल्प लिया है कि वह घर-घर में तुलसी और गिलोय व जंगल में पीपल पौधा को लगवाएंगे। इसके लिए वह लोगों को तुलसी-गिलोय के पौधे वितरित कर रहे हैं। खास बात यह है कि अधिकांश घरों में वह स्वयं जाकर पौधे नि:शुल्क भेंट करते हैं। जिन्हें पौधा भेंट करते हैं उन्हें भी संकल्प दिलाते हैं कि वह दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। घर में हमेशा तुलसी और गिलोय को संरक्षित रखने के साथ लोगों को पीपल का पौधा लगाने के लिए भी जागरूक किया जाता है। कविंद्र सरपंच, मास्टर शंकर, ओमवीर नागर, बबलू नागर, प्रशांत नागर, कमल सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोगों को पौधे भेंट कर चुके हैं। उनके साथ नवादा, पीपलका, बागपुर, रामपुर माजरा, दलेलगढ, चचूला, कनारसी, समसपुर, जुनेदपुर, तालडा, धनौरी, मिलक, जानीपुरा, पतलाखेड़ा, गिरधरपुर, पंचायतन, इमलियका, दादूपुर, अमरपुर आदि गांव में अभियान का सहयोग कर रहे हैं।

 क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शासन प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन के तहत अभियान चलाकर तुलसी गिलोय व पीपल पौधा लगाया जा रहा है। जिससे आक्सीजन व आयुर्वेद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो। अभियान का उद्देश्य भारत जितेगा कोरोना हारेगा जागरुकता अभियान है।- संजय नवादा, अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति

कोरोना को हराने के लिए भारतीय पद्धति अपनाना होगा। इसके तहत गांव में कोरोना के प्रति जागरुकता अभियान के तहत औषधि व आक्सीजन के पौधा रोपड कराया जा रहा है। - प्रशांत नागर, उपाध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति

आंगन में तुलसी नीम पर गिलोय जंगल में पीपल पौधा लगाने का अभियान चलाया गया है। आने वाली पीढियों के लिए आक्सीजन पैदा करने का अभियान चल रहा है।- मास्टर शंकर, सदस्य पर्यावरण संरक्षण समिति

पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाया गया अभियान कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता के साथ औषधि व आक्सीजन पैदा कर भविष्य संवारने का अभियान है। बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ाव हो रहा है। -बबलू नागर, समाजसेवी

chat bot
आपका साथी