विदेश से नोएडा लौटे 599 लोग, 13 में कोरोना के लक्षण मिलने पर लिए नमूने, 14 दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन

जिला सर्विलांस अधिकारी डा सुनील दोहरे ने बताया कि भारत समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शासन से अबतक विदेश से लौटे से 599 लोगों की लिस्ट मिली है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:12 PM (IST)
विदेश से नोएडा लौटे 599 लोग, 13 में कोरोना के लक्षण मिलने पर लिए नमूने, 14 दिन रहना होगा होम क्वारंटाइन
रविवार को इनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आएगी ।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने शनिवार को विदेश से लौटे 13 लोगों के नमूने लिए हैं। कोरोना के हल्के लक्षण दिखने के बाद सभी के नमूने लिए गए हैं। रविवार को इनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आएगी। हालांकि, सभी की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव है।

उठाए जा रहे ओमिक्रोन के रोकथाम के लिए जरूरी कदम 

जिला सर्विलांस अधिकारी डा सुनील दोहरे ने बताया कि भारत समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शासन से अबतक विदेश से लौटे से 599 लोगों की लिस्ट मिली है। सत्यापन के पद लोगों को चिन्हृित करने का काम जारी है।

रिपोर्ट आने का है इंतजार

सभी 15 नवंबर के बाद भारत लौटे हैं। 13 लोगों के लक्षण दिखने पर नमूने लिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब एक सप्ताह तक चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग वर्गों में सैंपलिंग होगी। पाजिटिव होने की स्थिति में इनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजे जाएंगे। अब तक विदेश से लौटे 100 से अधिक लोगों को ट्रैक किया जा चुका है।

80 से ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं हुआ

विदेश से लौटे 80 से ज्यादा लोगों से स्वास्थ्य विभाग का संपर्क नहीं हो पाया है। कई के मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है तो कई अपने घर पर नहीं मिले हैं। विदेश से आने वाले सभी लोग 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे। विदेश से तभी किसी व्यक्ति को विमान में आने की अनुमति होती है, जब उसकी आरटी-पीसीआर जांच निगेटिव होती है। अपने शहर में आने के बाद भी उन्हें होम क्वारंटाइन में रहना पड़ता है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग उन पर निगरानी रखता है। उनसे प्रतिदिन किसी भी तरह की परेशानी के बारे में जानकारी ली जाती है। अभी तक जिले में नए वेरिएंट का एक भी मरीज नहीं है।

chat bot
आपका साथी