ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में डकैती, 25 लाख रुपये की सिगरेट ले गए थे बदमाश; मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदमाश जाते वक्त सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए। डकैती के दौरान विरोध करने पर गार्ड के गले पर चाकू से हमला किया। सुरक्षा गार्ड को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:09 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:09 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा की फैक्टरी में डकैती, 25 लाख रुपये की सिगरेट ले गए थे बदमाश; मुठभेड़ में गिरफ्तार
सुरक्षा गार्ड को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में फैक्टरी में डकैती डालकर 25 लाख रुपये कीमत के सिगरेट उड़ाने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र साइट 4 स्थित फैक्ट्री में डकैती डालने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों गोली लगी है, जबकि लूट का सारा माल बराबद  कर लिया है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र के साइट 4 स्थित एफ 13 फैक्टरी में 5 बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस फैक्टरी में सिगरेट का निर्माण होता है। बताया जा रहा है कि लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सिगरेट लेकर बदमाश फरार हो गए थे। इतना ही नहीं, बदमाश जाते वक्त सीसीटीवी डीवीआर भी साथ ले गए थे। डकैती के दौरान विरोध करने पर गार्ड के गले पर चाकू से   हमला किया था। 

वहीं, नोएडा में कोतवाली फेस-3 पुलिस को मंगलवार रात डकैती की योजना बनाते चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपितों का एक साथी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपितों की पहचान गढ़ी चौखड़ी में रहने वाले अनिल, पिलखुवा निवासी शुभम अंकुर तोमर और विक्रांत सोम के रूप में हुई है। आरोपितों का साथी पिलखुवा निवासी अंकित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र दीखित ने बताया कि आरोपितों को सेक्टर-67 के पास से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित मिलकर लाकडाउन में तंगी के कारण सेक्टर 65 में किसी कंपनी में घुसकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। इससे पहले वह कई लोगों के साथ चाकू के बल पर लूट कर चुके हैं। आरोपितों के पास से चार चाकू भी बरामद किए गए हैं। आरोपित बंद कंपनी व घरों को निशाना बनाते थे। सुनसान जगह लोगों को चाकू दिखाकर उनसे कीमती सामान लूट लेते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित दिन में रेकी कर रात में लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देते थे।

chat bot
आपका साथी