नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, पढ़ें- 6 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम

बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। रुक रुक हो रही बारिश ने लोगों को परेशान किया। बारिश से बचने के लिए पेड छत मेट्रो पिलर के नीचे खड़े हो गए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 12:18 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 12:18 PM (IST)
नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश से बढ़ी ठंड, पढ़ें- 6 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम
बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। वर्ष 2021 के पहले दिन से कड़ाके की ठंड झेल रहे शहरवासियों पर रविवार तड़के से हो रही बारिश से तीखी मार पड़ी है। बीती रात अचानक मौसम ने ऐसी पलटी मारी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गरज चमक के साथ हो रही बारिश ने ठंड बढ़ाने का काम किया है। बारिश से न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। बावजूद कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया। शीतलहर व बारिश से लोग कांप उठे। ठंड से बचने को लोगों ने अलाव व हीटर का सहारा लिया। सर्दी के चलते लोग कई लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विज्ञानी ने आगामी बुधवार तक बारिश के साथ शीतलहर की आशंका व्यक्त की है।

स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है। कई अन्य मौसमी सिस्टम भी बने हुए हैं जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ आर्द्र हवाओं का प्रवाह दिल्ली की तरफ आ रहा है। 6 जनवरी तक इसी तरह से बारिश का मौसम बना रहेगा और रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। कुछ इलाकों में तेज ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद बारिश बंद हो जाएगी। सात जनवरी से उत्तर से बर्फीली हवाएं अपना डेरा जमाएंगी। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और शीतलहर का प्रकोप फिर से देखने को मिल सकता है। उधर बारिश के चलते प्रदूषण में कमी आई है। हालांकि अभी यह बहुत खराब श्रेणी में है, लेकिन प्रदूषण विशेषज्ञों ने आगामी सोमवार से एक्यूआइ संतोष जनक श्रेणी में रह सकता है। इससे सांस रोगियों को राहत मिल सकती है।

बारिश से ट्रैफिक जाम

बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई। रुक रुक हो रही बारिश ने लोगों को परेशान किया। बारिश से बचने के लिए पेड, छत, मेट्रो पिलर के नीचे खड़े हो गए। इससे बह 8 बजे से 11 बजे कर प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। सेक्टर-38 ए से दलित प्रेरणा स्थल तक जाम रहा। डीएनडी से सेक्टर-27 अंडरपास तक जाम रहा। सेक्टर-11 सेक्टर-62 के आसपास भी जाम रहा। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई है।

बारिश से बिजली आपूर्ति रही बाधित

बारिश के चलते कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई सेक्टरों में 4 से 5 घंटे बिजली कटौती हुई। इससे सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली नहीं आने से पानी की भी समस्या रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी