Noida Weather News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी, जानें कब मिलेगी राहत

सुबह के समय सर्दी के साथ हल्का कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। इससे न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर से कम रही। कड़ाके की सर्दी से शहरवासी ठिठुर गए। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 12:01 PM (IST)
Noida Weather News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी, जानें कब मिलेगी राहत
अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखाई दिए।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। औद्योगिक नगरी नोएडा समेत पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार को रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी व अधिकतम तापमान में गिरावट से लोग ठिठुर गए। दिन में हल्की धूप खिलने से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के उत्तर, उत्तर पश्चिम हवाओं की वजह से अगले तीन-चार दिन तक तापमान में गिरावट की संभावना है। शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहेगा।

रविवार रात चली बर्फीली हवाओं ने सोमवार सुबह तक कहर बरपाया। सर्द हवाओं से लोग कांप उठे। सुबह के समय सर्दी के साथ हल्का कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे तक आसमान में धुंध छाई रही। इससे न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर से कम रही। कड़ाके की सर्दी से शहरवासी ठिठुर गए। अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचते दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए।

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान जनवरी के सामान्य पारे चार डिग्री अधिक व वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। जिससे सोमवार के दिन की गिनती सर्द दिनों में रही।

स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चल रही बर्फीली हवाओं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रभावित किया है। हवा में मौजूद नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत और गंगा के मैदानी इलाकों पर छाया घना कोहरा आगे बढ़ नहीं पा रहा है। इससे धूप का असर जमीन की निचली सतह तक भी नहीं पहुंच रहा है।

हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सोमवार को नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ)-363 व ग्रेटर नोएडा में एक्यूआइ-360 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था सफर के मुताबिक सतह पर चलने वाली हवा की रफ्तार मध्यम है। इससे वायु प्रदूषण मगर 21 जनवरी तक बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी