Greater Noida Bggest Gold Theft Case : ग्रेटर नोएडा पुलिस का खुलासा, अमेरिका में नहीं नेपाल में है किसलय पांडेय

Greater Noida Bggest Gold Theft Case जांच में पता चला है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए किसलय ने साजिश रची कि वह अमेरिका में है। उधर किसलय ने दावा किया था कि वह अमेरिका में है लेकिन यह दावा पुलिस जांच में झूठा पाया गया है।

By Jp YadavEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:42 AM (IST)
Greater Noida Bggest Gold Theft Case : ग्रेटर नोएडा पुलिस का खुलासा, अमेरिका में नहीं नेपाल में है किसलय पांडेय
Greater Noida Bggest Gold Theft Case : ग्रेटर नोएडा पुलिस का खुलासा, अमेरिका में नहीं नेपाल में है किसलय पांडेय

नोएडा [प्रवीण विक्रम सिंह]। Greater Noida Bggest Gold Theft Case :  ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाइ स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसायटी के फ्लैट से करोड़ों रुपये का सोना व नकदी चोरी मामले में पुलिस आरोपित के ठिकाने की जानकारी पाने में सफल हो गई है। जानकारी सामने आ रही है कि कालेधन का मालिक किसलय पांडेय पड़ोसी देश नेपाल में है। जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि किसलय पांडेय का अंतिम टिकट अमेरिका से एक अन्य देश और फिर वहां से नेपाल के लिए किया गया। अब पुलिस को उसके ट्रैवल एजेंट से पूछताछ में यह अहम जानकारी हाथ लगी है। ट्रैवल एजेंट पिछले 10 साल से पांडेय परिवार की यात्रा का फ्लाइट व ट्रेन का टिकट बुक करता था। जांच में पता चला है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए किसलय ने साजिश रची कि वह अमेरिका में है।

उधर, मीडिया से वीडियो कॉल पर बात करके भी किसलय ने दावा किया कि वह अमेरिका में है, लेकिन यह दावा पुलिस जांच में झूठा पाया गया है। वर्ष 2019 में वह अमेरिका गया था। उसकी पत्नी इस बीच भारत से कई बार अमेरिका मिलने के लिए गई, लेकिन किसलय कभी भारत नहीं आया। उसके संपर्क में दिल्ली-एनसीआर का एक ट्रैवल एजेंट है। उसी से हर बार वह टिकट बुक कराकर यात्रा करता है।

2019 से पहले खरीदी गई थी प्रॉपर्टी

ग्रेटर नोएडा पुलिस की जांच में अब तक यह भी पता चला कि इंडिया बुल्स कंपनी से 2019 में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हासिल करने वाला किसलय पांडेय पहले से ही जालसाज है। उस पर कई और मामले भी चल रहे हैं। यहां तक कि ईडी भी कई मामलों की जांच कर रही है। वहीं, ग्रेटर नोएडा पुलिस को शुरुआत में लगा था कि करोड़ों की धोखाधड़ी करने के बाद आरोपित ने प्रापर्टी खरीदी, लेकिन किसलय ने सिल्वर सिटी, आम्रपाली ग्रांड सहित कई अन्य फ्लैट 2019 से पहले ही खरीद लिए थे।

chat bot
आपका साथी