नोएडा स्टेडियम रेसिंह ट्रैक पर लगे प्रटेंड बोर्ड पर लोगों को आपत्ति, जानिए क्या कहते हैं स्टेडियम जाने वाले
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन के बाद नोएडा में विवाद खड़ा हो गया है। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रेसिंग ट्रैक पर अभिनेता फरहान अख्तर के फोटो के साथ लगे बोर्ड पर रविवार को शहरवासियों ने इंटरनेट मीडिया पर कई शिकायतें की।
नोएडा, जागरण संवाददाता। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन के बाद नोएडा में विवाद खड़ा हो गया है। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के रेसिंग ट्रैक पर अभिनेता फरहान अख्तर के फोटो के साथ लगे बोर्ड पर रविवार को शहरवासियों ने इंटरनेट मीडिया पर कई शिकायतें की।लोगों का कहना है कि फरहान अख्तर की
फोटो में वह मिल्खा सिंह के नंबर की जर्सी पहने हैं। यदि नोएडा प्राधिकरण को लोगों को दौड़ने के लिए ही प्रेरित ही करना था तो वह मिल्खा सिंह की असली फोटो के साथ भी बोर्ड लगा सकते थे। रविवार की शाम तक इस मामले में ट्विटर पर काफी विवाद हुआ। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने रे¨सग ट्रैक पर लगे 32 बोर्ड को हटा दिया।
गौरतलब है कि खिलाड़ी मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें मिल्खा सिंह की भूमिका अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाई थी। निश्चित ही बोर्ड पर लगी फोटो उसी फिल्म के पोस्टर से ली गई है। इसके बाद लोगों ने इस पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ओलंपियन मिल्खा सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इसके बाद से लोग उनको लेकर भावुक हो गए हैं।इंटरनेट मीडिया पर फ्लाइंग सिख के नाम से कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
चार वर्ष पहले लगाए गए थे बोर्ड
शहरवासियों को दौड़ने और फिट रहने के प्रति जागरूक करने के लिए करीब चार वर्ष पहले नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा स्टेडियम रेसिंग ट्रैक पर प्रटेंड बोर्ड लगाए गए थे। इसमें अभिनेता फरहान अख्तर की फोटो के नीचे रनिंग ट्रैक लिखा है। हालांकि फोटो के साथ कहीं भी मिल्खा सिंह का नाम नहीं लिखा हुआ है और न ही इतने वर्षों में बोर्ड को लेकर किसी ने कोई सवाल ही किया है।