Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ सोमवार देर रात को हुई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:32 AM (IST)
Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल
नॉलेज पार्क इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एलजी गोल चक्कर से शारदा गोल चक्कर की तरफ जाने वाली रोड पर सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 का इनामी बदमाश सलमान निवासी बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है।

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी वरुण पवार की टीम के हाथ सफलता लगी है। घायल बदमाश का उपचार अस्पताल में चल रहा है उसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी तक यह पता चला है कि बदमाश पर ग्रेटर नोएडा की कई अन्य कोतवाली में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

चार किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

उधर, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को घंटा चौक के समीप से गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से चार किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो महिलाएं गांजा तस्करी करने के लिए घंटा चौक के पास खड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सहनारा निवासी जुग्गी झोपड़ी घंटा गोल चक्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी साथी साहिबा निवासी बुलंदशहर मौका पाकर फरार हो गई। महिला को खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में गांजा तस्करी के दो मुकदमे दर्ज है।

जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग , छह गिरफ्तार

वहीं, ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित अलीवर्दीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई। आरोप है कि वर्चस्व कायम करने को लेकर एक पक्ष द्वारा जमकर हवाई फायरिंग की गई। पुलिस जांच में पता चला है कि डूब क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉट बेचकर चार दीवारी की जा रही थी। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक पक्ष के कई अन्य आरोपित अभी फरार है।

पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव, जगदीश यादव व उसके साथियों से एक व्यक्ति ने डूब क्षेत्र में जमीन खरीदकर नींव भरवाई थी। वहां चार दीवारी की गई। आरोप है कि जहां चार दीवारी की गई उस जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर हवाई फायरिंग की गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष ने मौके पर हथियार लेकर फायरिंग की व दूसरे पक्ष ने निर्माण ढाह दिया था। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छह आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी