UP: युवती से दुष्कर्म कर 3 लोगों ने बनाया वीडियो, साजिश में पति-पत्नी भी शामिल Noida News

पुलिस जांच में पता चला है कि वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की साजिश दंपती ने ही रची थी। दुष्कर्म करने का आरोपित भी दंपती के साथ हो गया था।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 12:12 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 12:12 PM (IST)
UP: युवती से दुष्कर्म कर 3 लोगों ने बनाया वीडियो, साजिश में पति-पत्नी भी शामिल Noida News
UP: युवती से दुष्कर्म कर 3 लोगों ने बनाया वीडियो, साजिश में पति-पत्नी भी शामिल Noida News

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली घरेलू सहायिका से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दंपती भी शामिल है। पुलिस जांच में पता चला है कि वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की साजिश दंपती ने ही रची थी। दुष्कर्म करने का आरोपित भी दंपती के साथ हो गया था।

तीनों मिलकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग घरेलू सहायिका है। वह नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहती है। उसकी मुलाकात ऑटो चालक अर्जुन ने एसी मैकेनिक फरमान से करवाई थी। इसके बाद फरमान ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो बनाने की बात आरोपित ने अर्जुन व उसकी पत्नी को बताई। दंपती ने साजिश रची कि वह वीडियो की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करेंगे और छह लाख की मांग करेंगे। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परेशान होकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अब तीनों आरोपित फरमान, अर्जुन व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कब्जे में लिए वीडियो और फोटो

पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो व फोटो अपने कब्जे में लिया है। जांच में उनको शामिल किया गया है। वीडियो व फोटो पुलिस को आरोपितों के मोबाइल से मिले है। पुलिस का दावा है कि केस की सुनवाई के दौरान यह अहम साक्ष्य साबित होंगे।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी