Noida Weather Forecast: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद, हो सकती है बारिश

Gautam Budh Nagar Gr. NOIDA Weather Update दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:49 AM (IST)
Noida Weather Forecast: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद, हो सकती है बारिश
Noida Weather Forecast: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद, हो सकती है बारिश

नोएडा, जागरण संवाददाता।  Gautam Budh Nagar, Gr. NOIDA Weather Update: कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए सोमवार की सुबह राहत भरी रही। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को बारिश के बाद सोमवार को बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक बारिश होती रहेगी। 

इससे पहले रविवार तड़के सुबह आंधी के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से पूरे दिन मौसम सुहावना रहा। उधर मौसम विज्ञानी ने 10 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई है। झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 34.4 व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम व न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री कम रहने से गर्मी से राहत मिली।

बारिश के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

बारिश के बाद शहर में नमी का स्तर 66 से 96 फीसद के बीच रहा। इससे दिन में कई बार बादल छाए रहे, ऐसा लगा की बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 30 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई। एक हफ्ते से लोग दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान थे। रविवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह चार बजे पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, बारिश छह बजे तक जारी रही।

उधर, स्काइमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा मध्य प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले से ही सक्रिय बना है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सभी के प्रभाव दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

बता दें कि मानसून पिछले दिनों आ गया था लेकिन हल्की बारिश होने के बाद भी गर्मी कम नही हुई थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। 

chat bot
आपका साथी