नोएडा शूटिंग रेंज को मिला निशानेबाज दादी चन्द्रो तोमर का नाम, एक साथ 66 शूटर ले सकेंगे हिस्सा

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखने का फैसला किया है। चंद्रो तोमर को शूटर दादी के नाम से जाना जाता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:29 PM (IST)
नोएडा शूटिंग रेंज को मिला निशानेबाज दादी चन्द्रो तोमर का नाम, एक साथ 66 शूटर ले सकेंगे हिस्सा
चंद्रो तोमर जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। फाइल फोटो

नोएडा [कुंदन तिवारी]। शूटिंग रेंज अब विख्यात निशानेबाज दादी चन्द्रो तोमर के नाम से जानी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से यह घोषणा होते ही नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके पर आकर शूटिंग रेंज की व्यवस्था देखी। अगले सप्ताह से इसकी शुरूआत हो जाएगी। यहां पर एक साथ 66 शूटर हिस्सा ले सकेंगे। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस शुटिंग रेंज का शुभारंभ 25 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इसमें 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यहां पर कोच, जज रूम के अलावा कांफ्रेंस रूम सहित कई सुविधाएं हैं।

मार्च में यहां यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। तब तक इसके संचालन के लिए एजेंसी का चयन नहीं हो सका था। अब नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है। इसका जिम्मा मानव रचना एजेंसी को सौंपा है। अभी तक यहां कोरोना संक्रमितों के लिए अस्थाई कोविड अस्पताल खुला हुआ था। करीब 15 दिन पहले अस्पताल खाली हुआ था। जगह-जगह पोस्टर व अन्य सामान फैला हुआ है।

तीन श्रेणी में शूटिंग स्टेशन बनाया गया

वर्ग                    स्टेशन

10 मीटर                33

25 मीटर                16

50 मीटर                   17

chat bot
आपका साथी