Noida Metro: दिल्ली मेट्रो के बाद एक्वा लाइन पर भी मेट्रो भरेगी रफ्तार, 9 जून से यात्री कर सकेंगे सफर, पढ़ें- गाइडलाइन

एनएमआरसी प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि मेट्रो का संचालन सुबह सात से शाम आठ बजे तक किया जाएगा। लाकडाउन से पहले पीक आवर में प्रत्येक सात मिनट 30 सेकंड पर मेट्रो मिलती थी। अब पीक आवर में 15 मिनट के समय अंतराल पर मिलेगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 05:17 AM (IST)
Noida Metro: दिल्ली मेट्रो के बाद एक्वा लाइन पर भी मेट्रो भरेगी रफ्तार,  9 जून से यात्री कर सकेंगे सफर, पढ़ें- गाइडलाइन
अनलाक हुई एक्वा मेट्रो, नौ जून से कर सकेंगे यात्रा

नोएडा [कुंदन तिवारी]। अनलाक होते ही नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) नौ जून से अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। मेट्रो का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। शनिवार व रविवार को वीकेंड लाकडाउन रहेगा, मेट्रो का संचालन नहीं होगा। पांच दिन फास्ट मेट्रो भी चलेंगी। यहां कोविड नियमों का पालन करते हुए मुसाफिर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए गेट पर सभी मुसाफिरों का तापमान चेक किया जाएगा। पार्किंग सिर्फ सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

एनएमआरसी प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि मेट्रो का संचालन सुबह सात से शाम आठ बजे तक किया जाएगा। लाकडाउन से पहले पीक आवर में प्रत्येक सात मिनट 30 सेकंड पर मेट्रो मिलती थी। अब पीक आवर में 15 मिनट के समय अंतराल पर मिलेगी। वहीं आफ पीक आवर में मेट्रो का संचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। पीक आवर में सर्विस सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम को पांच से आठ बजे तक रहेगी। शनिवार व रविवार को संचालन नहीं किया जाएगा। सप्ताह के पांचों दिन फास्ट मेट्रो भी चलाई जाएगी।

इन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी मेट्रो 

यह मेट्रो सेक्टर-50, 101, 81, 83, 143, 144, 145, 146, 147, 148 स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। प्रत्येक ट्रिप के बाद ट्रेन को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा वह स्थान जो मुसाफिरों के संपंर्क में आएंगे जैसे एफसी गेट, हेंडल बेल्ट, एक्सीलेटर, पीओएस मशीन को भी समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। मुसाफिरों को थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनिटाइज करने के बाद भी स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा।

इन स्टेशनों पर होगी सिंगल गेट एंट्री और एक्जिट

सेक्टर-101, 81, 137, 142, 143, 144, 145, 146, 147, 148, अल्फा-1, डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा आफिस।

इन स्टेशनों पर खोले जाएंगे दोनों गेट

सेक्टर-51, सेक्टर-50, 76, एनएसईजेड, सेक्टर-83, नालेज पार्क-2, परी चौक, डिपो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के संचालन से खिले यात्रियों के चेहरे

वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही ब्लू लाइन मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। इससे लोगों को काफी लाभ मिला है। यात्रा की सुगमता से लोगों के चेहरे खिले रहे। भीषण गर्मी में वातानुकूलित यात्रा से जहां परेशानी कम हुई है, वहीं जाम में फंसने की संभावना भी कम हो गई है। इसके लिए दिल्ली से नोएडा के बीच का सफर करने वाले लोगों का खर्च भी बचेगा।

chat bot
आपका साथी