जनता दल युनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी के रिश्तेदारों की मौत से सदमे में पड़ोसी

पड़ोसी नवल के मुताबिक हादसे में जान गवां चुके नीरज त्यागी व शगुन त्यागी मिलनसार स्वभाव के थे। वह पिछले तीन वर्षों से इस मकान में किराए पर रह रहे थे।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 10:35 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:35 AM (IST)
जनता दल युनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी के रिश्तेदारों की मौत से सदमे में पड़ोसी
जनता दल युनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी के रिश्तेदारों की मौत से सदमे में पड़ोसी

नोएडा, जागरण संवाददाता।  जनता दल युनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी (Janata Dal United General Secretary KC Tyagi) के रिश्तेदारों की देहरादून (उत्तराखंड) में हुए सड़क हादसे की खबर जब उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा के सेक्टर-40 स्थित डी-111 पहुंची तो त्यागी दंपती के पड़ोसी दंग रह गए। मौत की खबर सुनकर पड़ोसियों का चेहरा उतर आया। वहीं सबसे ज्यादा उन्हें आरुषि के घायल होने का अफसोस था।

घर पर पसरा रहा सन्नाटा

डी-ब्लॉक के मकान संख्या-112 में रहने वाले पड़ोसी नवल को जब दुखद हादसे की जानकारी मिली तो कुछ देर तक उनके घर में सन्नाटा पसर गया। नवल ने तत्काल ही मामले की जानकारी त्यागी दंपती के मकान मालिक को दी।

3 वर्षों से रह रहे थे किराये के मकान में

नवल के मुताबिक हादसे में जान गवां चुके नीरज त्यागी व शगुन त्यागी मिलनसार स्वभाव के थे। वह पिछले तीन वर्षों से इस मकान में किराए पर रह रहे थे। यह मकान मनीषा गुप्ता नाम की महिला का है, जो इसी सेक्टर की निवासी हैं। नवल ने बताया कि 29 जून को इसी घर से बेटे अभिमन्यु की शादी हुई थी, शादी के बाद पूरा परिवार खुश था। उनके रिश्तेदार देहरादून में ही रहते थे इसलिए बेटा अभिमन्यु हनीमून के लिए वहां गया था।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे नीरज त्यागी भी पत्नी, बेटी व चालक अशोक के साथ देहरादून जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन क्या पता था कि वह मुलाकात आखिरी होगी। वहीं बात करते हुए नवल की पत्नी का गला रुंध आया। वह शगुन त्यागी को बार-बार याद कर विचलित हो रही थीं। हादसे के चलते पूरा परिवार पुरानी दिनों को याद कर बेहद भावुक है।

उन्होंने बताया कि अक्सर शगुन उनके घर आती रहती थीं। उनके बच्चों को चॉकलेट व केक खिलाती थीं। गौरतलब है कि कि मृतक दंपती जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई व भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के समधी-समधन थे।

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी त्यागी के बहन और बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी