National Girl Child Day 2021: सफलता के फलक पर नई इबारत लिख रहीं शहर की बेटियां

शहर में कई ऐसी बेटियां हैं जो शक्ति का जीवंत प्रतीक हैं और प्रेरणा की मूरत। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर की इन्हीं होनहार बेटियों का जिक्र करेंगे जिन्होंने अपने माता पिता के के साथ शहर का नाम रोशन किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:34 PM (IST)
National Girl Child Day 2021: सफलता के फलक पर नई इबारत लिख रहीं शहर की बेटियां
नोएडा की बेटियां सफलता की नई कहानियां लिख रही है।

नोएडा, पारुल रांंझा। नई सोच, नया सवेरा। आज बेटियां दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर कामयाबी की इबारत लिख रही हैं। शहर में कई ऐसी बेटियां हैं जो शक्ति का जीवंत प्रतीक हैं और प्रेरणा की मूरत। 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर की इन्हीं होनहार बेटियों का जिक्र करेंगे, जिन्होंने अपने माता पिता के के साथ शहर का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत से सफलता का झंडा लहरा रही है।

नन्ही सी उम्र में मायानगरी में बनाई अलग पहचान

मुंबई की फिल्मी दुनिया में शहर की 13 वर्षीय नितांशी गोयल ने बाल कलाकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। सेक्टर-119 गौड़ ग्रांडयोर सोसायटी निवासी नितांशी की अभिनय क्षमता व डायलॉग बोलने का अंदाज देख लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते है। जल्द ही वह बड़े पर्दे पर मासूम सवाल नामक फिल्म में भी नजर आएगी। वह कर्मफलदाता शनि, पेशवा बाजीराव, इंदु सरकार, थपकी प्यार की, नागार्जुन व इश्कबाज आदि सीरियल में रोल अदा कर चुकीं है।

  

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक रही सलोनी

नोएडा की जूडो खिलाड़ी सलोनी सिंह पुुंडीर ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन कर रही है। वर्ष 2019 में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन शौंबो चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए जूनियर वर्ग 52 भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। सलोनी बताती हैं कि गांव में उनके साथ हुई एक घटना ने उनका जीवन बदल दिया। एक रोज गांव के कुछ शरारती लड़कों ने उनके खेतों की फसल को बिगाड़ना शुरू किया, जब उन्हें रोकने गई तो लड़कों ने उनपर डंडो से वार किया। इस घटना के बाद सलोनी ने ठान लिया कि वह खुद की रक्षा के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी।

मिस एशिया में कर चुकी हैं देश का प्रतिनिधित्व

नोएडा की समीक्षा सिंह ‘मिस एशिया 2019’ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह इससे पहले मिस नार्थ इंडिया, मिस इंडिया अर्थ और फेमिना मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वहीं, 2019 में मिस क्वीन आफ इंडिया चुनी जा चुकी हैं। समीक्षा बताती है कि उन्होंने डीपीएस नोएडा से स्कूलिंग की और फिर रामजस काॅलेज, लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स में पढ़ाई की। उन्होंने सभी प्रमुख फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी